ब्रेकिंग न्यूज-गुलदार का शव मिलने से मचा हड़कंप,जांच में जुटा वन विभाग।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर/कालाढूंगी – जंगल में एक बार फिर से गुलदार का शव मिलने से हड़कंप मच गया । गुलदार का शव मिलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वप्रधानमंत्री 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनके योगदान को किया नमन

आपको बता दें कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बन्नाखेड़ा रेन्ज के धमोला बीट के बच्चीपुर गांव मे गुलदार का शव प्रातः मिला है। सूचना पर एसडीओ रामनगर के नेतृत्व मे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची,गुलदार के शव को अपने कब्जे में लेते हुए गुलदार की मौत का कारण जानने की जांच में जुट गयी है।उसके पश्चात पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत ने बताया की प्रातः गुलदार का शव बन्नाखेड़ा रेन्ज के धमोला बीट के बच्चीपुर गांव मे मिला है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।

Ad_RCHMCT