ब्रेकिंग-संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर के भारत बंद को लेकर व्यापार मंडल सभागार में एक बैठक का किया आयोजन।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर के भारत बंद को लेकर व्यापार मंडल सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में गाजीपुर बॉर्डर से किसान नेता अवतार सिंह, धर्मपाल सिंह व पुरुषोत्तम शर्मा को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था ।

बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि तीन कृषि काले कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर 10 माह पूर्व प्रारंभ हुआ किसान आंदोलन अब देश के जन-जन का आंदोलन बनता जा रहा है। 27 सितंबर के प्रस्तावित भारत बंद को देश के व्यापार, ट्रांसपोर्ट संगठनों व 10 बड़ी ट्रेड यूनियनों ने भी समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि यह भारत बंद किसानों के तीन कृषि कानूनों को रद्द किए जाने के साथ-साथ रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल के दाम आधे किए जाने, श्रमिक विरोधी नए लेबर कोड रद्द किए जाने आदि मांगों को लेकर आहूत किया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

बैठक में किसान नेताओं ने कहा कि आगामी 27 सितंबर को रामनगर क्षेत्र में बंद को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाएगा तथा व्यापार, ट्रांसपोर्ट एवं ट्रेड यूनियन संगठनों से भी संपर्क किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

बैठक में सुखविंदर सिंह, गुरभेज सिंह ,जीत सिंह ,रमनदीप सिंह , सुरेंद्र सिंह, महेश जोशी, उषा पटवाल, अनीता देवी, कौशल्या, ललिता रावत ,सरस्वती जोशी, नीलू रस्तोगी,मुनीष कुमार ,भूपेंद्र, रघुवीर सिंह ,जसवंत सिंह, प्रभात ध्यानी, मनमोहन अग्रवाल ,उबैदुल हक, किशन शर्मा, आनंद नेगी, बीडी नैनवाल, एमआर टम्टा के साथ क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

Ad_RCHMCT