यहां हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भिड़ंत,बच्चे समेत दो की मौत

ख़बर शेयर करें -

रुड़की।यहां की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार हाईवे पर रजवाड़ा फार्म हाउस के पास ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे समेत दो की मौत हो गई। जबकि कार सवार दंपती समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हादसा रविवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: वन माफियाओं पर वन विभाग का शिकंजा, 23 वन अपराधों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरी ख़्वाजीपुर निवासी रतिराम, सावन कृष्णपाल, पीरू, प्रिंस, अमर सिंह, अर्पित, राजेंद्र, भूपेंद्र गांव से ट्रैक्टर ट्राली में सब्जियां लेकर रामपुर चुंगी स्थित मंडी में जा रहे थे। जैसे ही वह हरिद्वार रोड पर रजवाड़ा फार्म हाउस के पास पहुंचे तो एक स्विफ्ट कार ने ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बहेड़ी में गोदाम पर छापा, 25 घनमीटर अवैध खैर प्रकाष्ठ बरामद

हादसे में ट्रैक्टर सवार सावन (12) व कार में सवार दक्ष (8) माह की मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के आठ लोग भी घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घायलों को सिविल अस्पताल में भिजवाया गया। जहां कार सवार दंपत्ति की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: वन माफियाओं पर वन विभाग का शिकंजा, 23 वन अपराधों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Ad_RCHMCT