केदारनाथ में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या से मिलेगा निजात, स्टेशन होंगे स्थापित

ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ धाम में कई बार यात्रियों को कनेक्टिविटी को लेकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसको देखते हुए अब केदारनाथ में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या खत्म हो जाएगी। धाम में 250 एमबीपीएस का स्टेशन स्थापित किया जा रहा है। इस सुविधा से केदारपुरी में सुपर फास्ट इंटरनेट सेवा का श्रद्धालु लाभ ले सकेंगे। साथ ही सचिवालय से पीएमओ तक बिना किसी बाधा वीडियो कांफ्रेंसिंग हो सकेगी। पैदल मार्ग पर भी निजी कंपनी के सहयोग से छोटे-छोटे मोबाइल टावर लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: एनटीए ने रद्द की 3 मई को आयोजित NEET (UG) 2026 की परीक्षा, जल्द घोषित होंगी नई तारीखें।

पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या है। धाम में भी सिग्नल कमजोर होने से कई बार मोबाइल जवाब दे जाते हैं। यात्रा मार्ग पर तैनात प्रशासन व पुलिस की टीम को भी भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। समस्या से निपटने के लिए उत्तराखंड स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क के माध्यम से केदारनाथ में 250 एमबीपीएस क्षमता का इंटरनेट स्टेशन स्थापित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आबकारी विभाग का तड़के बड़ा एक्शन, घेराबंदी कर 3 तस्कर गिरफ्तार, 360 पाउच कच्ची शराब बरामद

सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी के निदेशक आईपीएस अमित सिन्हा की अनुमति के बाद इस व्यवस्था के लिए निजी कंपनी के साथ अनुबंध किया गया है। इस सुविधा से केदारनाथ में 24 घंटे सुपर फास्ट इंटरनेट सेवा उपलब्ध रहेगी। श्रद्धालु वीडियो कॉल के जरिये भी परिजनों से बातचीत कर सकेंगे। साथ ही केदारनाथ में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कैमरा भी बेहतर तरीके से काम करेंगे, जिससे यात्रियों की सही संख्या मिलती रहेगी। स्वान के परियोजना निदेशक संजीव शर्मा ने बताया कि इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं समय से पूरी की जा रही हैं।

Ad_RCHMCT