रामनगर-(अच्छी खबर) खून के लिए लोगों को अब नहीं पड़ेगा भटकना रामनगर मे खुला ब्लड बैंक विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया शुभारंभ।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – विधायक दिवान सिंह बिष्ट ने रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में बहू प्रशिक्षित ब्लड बैंक का रीबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामनगर विधायक ने क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए कहां की लगभग 10 वर्षों से क्षेत्र की जनता इस ब्लड बैंक के सुचारू रूप से संचालन की प्रतीक्षा कर रही थी।

आज उसका यह सपना पूरा हुआ विधायक ने कहा कि ब्लड बैंक के खुल जाने से रामनगर क्षेत्र के साथ-साथ अन्य विधानसभा क्षेत्रों की जनता को भी इसका बहुत लाभ प्राप्त होगा। आज से पहले क्षेत्र की जनता को काशीपुर व हल्द्वानी ब्लड बैंक के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिसके कार्य में कभी कभी विलंब होने से मरीजों की मृत्यु भी होती देखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

आज के बाद सभी लोगों को यह सुविधा रामनगर में ही प्राप्त होने लगेगी ब्लड बैंक के संचालन में किसी प्रकार की कोई बाधाएं उत्पन्न ना हो इसके लिए जेनरेटर की भी व्यवस्था की जा रही है। आज शुभअवसर पर 3 रक्त दाताओं ने स्वेच्छा से ब्लेडबैंक में अपना रक्तदान कर इसकी शुरुआत की। हम सभी रक्तदान दाताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं। रामनगर विधायक ने आज अस्पताल का निरीक्षण करते हुए आर ई एस के अधिकारियों को जमकड लताड़ लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के कार्य को जल्द से जल्द बनाकर तैयार करे। इसअवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, पूर्व राज्य मंत्री हरीश दफौटी,नरेंद्र चौहान,भगीरथ लाल चोधरी, ब्रह्म देव् झा,नरेन्द्र शर्मा, जगमोहन सिह विष्ट,बलदेव सिंह, गणेश रावत, पर्वत लटवाल,घनश्याम शर्मा, मनमोहन सिंह, नरेंद्र सिह,विवेक शम्भल, पर्वत लटवाल, जगदीश कुमार,हरीश , पुरन पांडेय, सुरेश घुगत्याल, सुबोध चमोली, मदन आदि कार्यकर्ता व सी एम एस डा मणिभूषण पंत, ङा दीपक गोयल, डा प्रतिभा कोहली, डा अनमोल और ब्लेड टेक्नियन नरेन्द्र आदि उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT