रामनगर-कोसी नदी मे फँसे दो युवकों को एसडीआरएफ, प्रशासन,पुलिस व अग्निशमन विभाग ने ऐसे किया रेस्क्यू,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश से कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया।शुक्रवार की दोपहर जिसमें दो युवक कोसी नदी के बीच फस गए मौके पर पहुंची एसडीआरएफ,प्रशासन,पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने युवकों को निकालने के लिए अभियान जारी कर दिया ,कोसी नदी के उफान में दो युवक काफी देर तक फंसे रहे, रेस्क्यू के दौरान भी उनकी सांसें अटकी रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर मोहल्ला खताड़ी इन्दिरा कॉलोनी निवासी इमरान व शादाब नाम के दो युवक कोसी नदी में मछली मारने के लिए गए थे, इसी दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कोसी नदी में जलस्तर बढ़ गया,जिसमें उक्त दोनों युवक फंस गए सूचना पर एसडीएम विजय नाथ शुक्ल,सीओ बलजीत भाकुनी,एसएसआई जयपाल सिंह चौहान और अग्निशमन विभाग के एफएसओ किशोर उपाध्याय पुलिस बल के साथ कोसी नदी के पंपापुरी क्षेत्र इलाके में पहुंचे और युवकों के निकालने के लिए लगभग 5 घंटे की मशक्कत के उपरांत सफलता मिल पाई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

उन्होंने बताया कि यह तीन युवक थे एक पहले ही कोसी का जलस्तर बढ़ने से पहले निकलकर चला गया था।उन्होंने बताया कि मोहल्ला पम्पापुरी क्षेत्र के राजू व गोविंद ने भी युवकों को निकालने में पुलिस की मदद की।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन: 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया विजन; 16 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों का मेडिकल कराया गया है।कोतवाली में उनके परिजनों को बुलाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Ad_RCHMCT