रामनगर-गुलदार का शव मिलने से मचा हड़कंप।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – वन प्रभाग के पवलगढ़ रेंज में गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर आगे की कार्यवाही की।

यह भी पढ़ें 👉  तमकनाला आपदा: सीएम धामी रख रहे सीधी नजर; राहत-बचाव, आवश्यक आपूर्ति और कनेक्टिविटी बहाली के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रामनगर वन प्रभाग के अन्तर्गत पवलगढ़ गांव में गुलदार का शव मिला। बताया जा रहा है कि गुलदार तीन चार दिनों से वहीं घूमता दिख रहा था, शव ग्रामीण के घर के पास बरामद हुआ। शव को वन कर्मियों की टीम ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

वहीं इस मामले में रेन्जर ललित जोशी ने बताया कि गुलदार नर है तथा गुलदार की उम्र लगभग 5 वर्ष है ,उन्होंने बताया कि शव के पोस्टमार्टम मे शव मे पूरे शरीर में जख्म के निशान हैं उन्होंने बताया कि वह आपसी संघर्ष की वजह से पहले कभी घायल हो गया होगा।

Ad_RCHMCT