रामनगर-चोरी के माल सहित एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – मंगलवार को मण्डी समिति शिवलालपुर रामनगर में स्थित गोदाम स0 A/12 एक शटर का ताला टूटा गोदाम से 23 कन्टर सोयबिन रिफाइन्ड ब्राण्ड (Nourish) के चोरी कर लिये गये । उक्त अभियोग पंजीकृत होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल तथा पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के दिशा निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में उ0नि0 हरेन्द्र सिंह नेगी तथा कानि0 904 ना0पु0 गगन भण्डारी , कानि0 875 ना0पु0 हेमन्त सिह व कानि0 380 ना0पु0 तालिब हुसैन , कानि 537 ना0पु0 संजय दोसाद को सम्मिलित करते हुए घटना के अनावरण हेतु एक टीम का गठन किया गया । उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पतारसी , सुरागरसी कर सूचना संकलन करते हुए अभियुक्त 1- विशाल पुत्र चन्द्रभान निवासी शिवलालपुर पाण्डे C/O प्रदीपलाला के बगीचे रामनगर नैनीताल उम्र 21 तथा एक अन्य बाल अपचारी किशोर को वाहन संख्या UK19VA-0658 में भरे चोरी किये गये उपरोक्त 23 कन्टर सोयाबिन रिफाइन्ड के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त घटना के अनावरण में पुलिस टीम उपरोक्त द्वारा मेहनत व लगन से कार्य करते हुए तत्काल घटना का अनावरण किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

गिरफ्तारी टीम:-
1- उ0नि0 श्री हरेन्द्र सिंह नेगी
2- व0उ0नि0 श्री जयपाल सिंह
3- कानि0 गगन भण्डारी
4- कानि0 हेमन्त सिंह
5-कानि0 संजय दोसाद
6-कानि0 तालिब हुसैन
7-कानि0 संजय कुमार

Ad_RCHMCT