रामनगर-यहाँ घायल अवस्था में मिले सांभर को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर किया उपचार,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – कार्वेट टाइगर रिजर्व के लगते क्षेत्र छोई में गत दिवस वन विभाग की टीम को एक सांभर घायल मिला। सांभर का वन विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू किया गया। तदोपरांत पशु चिकित्सक की देख रेख में नियमित रूप से उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल पहाड़ी जिलों में हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बहुत हल्की वर्षा व सभी पर्वतीय जनपदों में बिजली चमक व 30-40 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट।

मादा सांभर का उपचार पशु चिकित्सक बैलपड़ाव ओ पी आर्य कर रहे हैं।
इस दौरान छोई क्षेत्र के अनुभाग अधिकारी दिनेश मठपाल, सरप सिंह राणा ,वन दरोगा बद्री दत्त भट्ट सहित स्थानीय वन प्रहरियों व ग्रामीणों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT