रामनगर-वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान हुए कई कार्यक्रम।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज ग्राम क्यारी में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
ग्राम क्यारी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अमित चौधरी,उप ग्राम प्रधान क्यारी संजय सती,विनोद बुधानी, अनुभाग अधिकारी छोई दिनेश मठपाल, वन दरोगा तारा चौबे,वन रक्षक सरप सिंह राणा सहित अन्य ग्रामीण व स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  विकास को रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केंद्रीय व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की; चारधाम रूट पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने के निर्देश

वहीं गैबुआ अनुभाग अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में अनुभाग अधिकारी गैबुआ इंदर लाल,वन दरोगा गुरदेव सिंह, वन रक्षक मोहित रावत,वन रक्षक बसंत पंत सहित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेमपुर गैबुआ के शिक्षकगण व छात्र छात्राएं उपस्थित रही।इस अवसर पर गोष्ठी, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।विजेताओं को 07 अक्टूबर को समापन दिवस के दिन प्रभागीय वनाधिकारी महोदय द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की कार्रवाई: अवैध धारदार हथियार (चापड़) के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

वहीं रामनगर रैन्ज के अन्तर्गत कालू सिद्ध वन परिसर में वन्य प्राणी सप्ताह मनाया गया जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी,उप प्रभागीय वनाधिकार, विधायक दीवान सिंह विष्ट, सांसद प्रतिनिधि इन्दर रावत, मदन जोशी , ग्राम प्रधान जसागाजा, ग्राम प्रधान मंगलार, ग्राम प्रधान चिलकिया, ग्राम प्रधान उदयपुरी बन्दोबस्ती क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय कटारिया वह क्षेत्रीय जनता व वन विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT