शहीद को नमन-महाराज ने दी शहीद मनदीप को विनम्र श्रद्धांजलि।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय जवान मनदीप सिंह नेगी की शहादत पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपनी विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल स्थित सकनोली, पोखड़ा ब्लॉक निवासी 11 वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय मनदीप नेगी सिंह नेगी पुत्र सत्याल सिंह नेगी की शहादत पर उन्हें शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

श्री महाराज ने कहा कि उनकी शहादत की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। देश की रक्षा करते हुए आज उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया है।
उन्होने कहा कि दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शहीद मनदीप सिंह के परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कहा ये देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

Ad_RCHMCT