हल्द्वानी-(ब्रेकिंग न्यूज) यहाँ लापता किशोरी का शव जंगल मे मिला,हत्या की आशंका,पुलिस जाँच मे जुटी।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी से बड़ी खबर आ रही है जहाँ इंदिरा नगर में नाबालिग लड़की की हत्या शव रेलवे फाटक में जंगल के पास मिला। नाबालिग की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि 29 सितम्बर से लापता थी। नाबालिक बनभूलपुरा के मोहम्मदी चौकी की रहने वाली बताई जा रही है। हत्याकांड के बाद एस एसपी, एसपी सिटी सहित पुलिस टीम मौके पर है। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन ने शव की शिनाख्त कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

वहीं आपको बता दें कि किशोरी के लापता होने पर शक के आधार पर पुलिस ने कुछ युवकों से पूछताछ के बाद शव पुलिस ने बरामद किया। नाबालिक की गला घोंटकर हत्या की संभावना बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ का शुभारंभ: वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वाले 18 लोगों को ₹51-51 हजार देने की घोषणा

Ad_RCHMCT