हल्द्वानी-भगत के प्रयासों से होगा चौफुला से ऊँचापुल चौराहे होते हुए त्रिमूर्ति मंदिर तक नहर कवरिकरण एवं सड़क चौड़ीकरण का कार्य।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हाल ही में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने शासन स्तर में प्रयास कर पनचक्की चौराहे से कठघरिया चौराहे होते हुए कामलुवागांजा तक नहर कवरिकरण हेतु लगभग 75 करोड़ का कार्य स्वीकृत करवाया था, जिससे सम्पूर्ण हल्द्वानी जाममुक्त होने जा रहा है।

विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने बताया कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की मेहनत पुनः रंग लाई है। लगभग 21 करोड़ की लागत से चौफुला चौराहे से ऊँचापुल चौराहे होते हुए त्रिमूर्ति मंदिर तक नहर कवरिकरण कर सड़क चौड़ीकरण के कार्य को भी वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, साथ ही कार्य की कुल लागत का 40% यानी लगभग 8 करोड़ की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर इस कार्यक्रम का शिलान्यास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

विकास ने बताया की पिछले चुनाव में जनता से वादा किया था कि सरकार बनने पर चौफुला से ऊँचापुल होते हुए त्रिमूर्ति मंदिर तक और पनचक्की चौराहे से कठघरिया होते हुए कामलुवागांजा तक नहर कवरिंग कर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। जिसमें एक कार्य का हाल ही में शिलान्यास हो चुका है और आज शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के सफल प्रयासों से चौफुला से ऊँचापुल होते हुए त्रिमूर्ति मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य हेतु धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

विकास ने बताया की कोरोनॉ के संकट के चलते अनेकों कार्यो में विलंब जरूर हुआ है, परन्तु यह मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और बंशीधर भगत की दूरदृष्टि का ही नतीजा है कि विकास कार्यों के तत्काल शासनादेश जारी हो रहे हैं और यह सारे कार्य कालाढूंगी के विकास में मील का पत्थर साबित होंगें। इस योजना से बिठौरिया, लोहारिया साल मल्ला, लोहारिया साल तल्ला, हिम्मतपुर मल्ला, हिम्मतपुर तल्ला, हरिनगर, चीनपुर और हरिपुर नायक जैसी ग्रामसभाओं को लाभ होगा। साथ ही हल्द्वानी की जनता को जाम से निजात दिलाने में भी लाभकारी साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

इस योजना की मंजूरी पर मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, कमल नयन जोशी, प्रमोद तोलिया, सुरेश गौड़, कमल किशन पाण्डेय, प्रकाश पटवाल, प्रमोद पंत, गणेश शाह समेत समस्त जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनता ने भगत जी का आभार प्रकट करते हुए हर्ष व्यक्त किया।


Ad_RCHMCT