श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मलबे में दबे मिले 03 शव,SDRF ने किये बरामद

ख़बर शेयर करें -

श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली में मलबे में दबे हुए 03 शव SDRF ने किये बरामद।

गुरुवार को कुछ मजदूरों द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मलबे में दबे हुए कुछ शव दिखाई दे रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

मजदूरों की सूचना के उपरांत SI प्रेम सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया जिसके उपरांत बड़े बड़े बोल्डरों के नीचे दबे शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

जिला पुलिस द्वारा शवों की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

Ad_RCHMCT