बिग ब्रेकिंग-विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर कबूतरबाज दुबई हो गया था फरार…….नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार………..

ख़बर शेयर करें -

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देशन में जनपद के वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत लंबे समय से फरार चल रहे वारण्टियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है।

युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर मो0 अफजाल द्वारा धोखाधड़ी किये जाने के सम्बंध में उक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 96/22 धारा 420 भादवि चालानी थाना रामनगर जिला नैनीताल में पंजीकृत है जिसमें आरोपी लम्बे समय से वांछित चल रहा था। जिस सम्बन्ध में मा0 न्यायालय से वारंट जारी किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

आरोपी की गिरफ्तारी के पुलिस टीम द्वारा लगातार काफी प्रयास किये जा रहे थे। आरोपी का दुबई होना संज्ञान में आया। जिसमें पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

दिनांक 14/ 8/24 को ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन नई दिल्ली के सहयोग से आरोपी वारन्टी को आईजीआईटी एयरपोर्ट दिल्ली से नैनीताल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया,जिसे आज दिनांक 15/8/24 को माननीय न्यायालय रामनगर में पेश कर जेल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन; विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बताया सराहनीय

गिरफ्तारी-
अफजाल पुत्र अमानत हुसैन निवासी मोहल्ला अफगानन शेरकोट जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश
पुलिस टीम- दीपक बिष्ट चौकी प्रभारी टीपी नगर,का0 कमल,का0 अनिल मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT