नैनीताल के एसएसपी समेत 12 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने कुल 12 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है, जिनमें पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ का नाम सबसे प्रमुख है। उन्हें अब सुपर स्केल यानी 17वें स्केल में पदोन्नति प्रदान की गई है। इसके साथ ही आईपीएस पीवीके प्रसाद को पुलिस महानिदेशक के 16वें स्केल में पदोन्नति दी गई है।

उत्तराखंड गृह सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी किए गए आदेशों के तहत, राज्य के अन्य अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है। खासतौर पर, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पद पर मुकेश कुमार और धीरेंद्र गुंज्याल को पदोन्नति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का देहरादून में भव्य आगाज: सीएम धामी ने किया शुभारंभ; 8 शहरों में बनेंगी 23 खेल अकादमियां

पदोन्नति प्राप्त अन्य अधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पद पर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारियों, जन्मेजय प्रभाकर, सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, और योगेंद्र रावत को नियमित पदोन्नति दी गई है। साथ ही, प्रोफार्मा पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में सदानंद दाते और सुनील कुमार मीणा का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  जनपदों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हर माह के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जारी किए निर्देश

इसके अलावा, प्रह्लाद सिंह मीणा, प्रीति प्रियदर्शनी और यशवंत सिंह को चयनमान वेतनमान प्रमोशन भी दिया गया है।

इस प्रक्रिया के अंतर्गत, विभाग ने पहले से ही डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक आयोजित कर सभी औपचारिकताएं पूरी की थीं। इसके बाद, पदोन्नति के लिए एक्स कैडर पदों की सृजन की गई, जिससे ये 12 आईपीएस अधिकारी पदोन्नति का लाभ प्राप्त कर सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के अस्पतालों का 31 मार्च 2027 तक होगा NABH एक्रीडिटेशन; मुख्य सचिव ने दिए 3 माह में किडनी ट्रांसप्लांट व 24×7 डायलिसिस शुरू करने के निर्देश

इस संदर्भ में, आईजी कुमायूं रेंज, डॉ. योगेंद्र सिंह रावत द्वारा एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा और कमांडेंट 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर, प्रीति प्रियदर्शिनी को सीनियर सलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति मिलने पर उन्हें कंधे पर सितारे और कॉलर बैंड लगाकर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर नैनीताल पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Ad_RCHMCT