दुःखद- स्विमिंग पूल में डूबने से 7वीं कक्षा के छात्र की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मसूरी शहर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक प्रतिष्ठित स्कूल के स्विमिंग पूल में डूबने से कक्षा 7 में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई। छात्र दिल्ली का रहने वाला था और छुट्टियों में मसूरी में अपने परिवार के साथ आया हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

जानकारी के अनुसार, स्कूल में आयोजित स्विमिंग सेशन के दौरान छात्र गहरे पानी में डूब गया। छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना के बाद स्विमिंग पूल में सुरक्षा इंतजामों की जांच की जा रही है और स्कूल प्रशासन से जवाब तलब किया जाएगा। वहीं, मृतक छात्र के परिवार को सूचित किया गया है और उनके बयान भी लिए जा रहे हैं। 

Ad_RCHMCT