शातिर ने दंपत्ति को निवेश में कमाई का प्रलोभन देकर ठग ली लाखों की रकम

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कमाई का झांसा देकर एक जालसाल ने दंपति को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। धोखाधड़ी में महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

श्योमली पत्नी अपरजित निवासी विंग एक, प्रेमनगर ने तहरीर दी। कहा कि उन्हें अमन जायसवाल निवासी वसंत कुंज, ठाकुरपुर रोड प्रेमनगर पास के किराना की दुकान में मिला। उसका उक्त दुकान में रोज का आना जाना था। अमन ने खुद को वाहन सेल परचेस कम्पनी का मालिक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक-2036 के लिए मिशन मोड में उत्तराखंड: 150 युवा प्रतिभाओं को मिलेगा वैज्ञानिक प्रशिक्षण; मुख्य सचिव ने दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

पीड़ित दंपति को रकम निवेश का झांसा दिया। मोटे रिटर्न का झांसा देकर अलग-अलग समय पर कुल 2.54 लाख रुपये ले लिए। इतना ही पीड़िता के पति के नम पर एक एक्टिवा, चार मोबाइल फोन और एक टेबलेट फाइनेंस कराकर फरार हो गया। आरोपी के संपर्क नंबर भी बंद है। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT