रामनगर-अभिलाषा कन्नौजिया को भूगोल में पीएचडी की उपाधि।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के भूगोल विभाग की प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर अभिलाषा कन्नौजिया को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है।

अभिलाषा के शोध का विषय ‘सिज्मिक वल्नेर्बिल्टी असेसमेन्ट ऑफ एक्जिस्टिंग बिल्डिंग स्ट्रक्चरःए ज्योग्राफिकल स्टडी ऑफ नगरपालिका परिषद रामनगर’ रहा।उन्होंने अपना शोध कार्य कुमाऊं विश्वविद्यालय डी.एस.बी.परिसर के भूगोल विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आर.के.पाण्डेय के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

शोध के द्वारा उन्होंने नगरपालिका रामनगर में अवस्थित भवन संरचनाओं में भूकम्पीय आकलन तथा भूकम्पीय प्रभाव से बचने हेतु भवन निर्माण के समय सुरक्षा तथा जागरूकता पर बल दिया है।परीक्षकों द्वारा उनके शोध कार्य की सराहना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट

इस उपलब्धि पर अभिलाषा कन्नौजिया को प्रभारी प्राचार्य डॉ.सुमन कुमार,चीफ प्रॉक्टर डॉ.जी.सी.पन्त,डॉ.प्रीति त्रिवेदी,डॉ.अनीता जोशी,भूगोल प्राध्यापक डॉ.अनुराग श्रीवास्तव व डॉ.देवकीनंदन जोशी सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन; विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बताया सराहनीय

अभिलाषा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं अपने परिजनों को दिया।

Ad_RCHMCT