उत्तराखंड के इस इलाके में हुआ हादसा, एक महिला की गई जान, दूसरी गंभीर

ख़बर शेयर करें -

खटीमा। रात्रि में खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने निकली महिलाओं को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला और बाइक सवार घायल हो गए। घटना से मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे मौजूद

चकरपुर के पचौरिया गांव निवासी विमला देवी (35) पत्नी रमेश सिंह गांव की ही रेनू देवी और जानकी देवी के साथ शनिवार रात्रि साढ़े नौ बजे खाना खाकर गांव की सड़क पर टहलने निकली थीं। इस बीच वह गांव स्थित सस्ते गल्ले की दुकान के सामने पहुंचे थे तो पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने जताया आभार

हादसे में विमला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रेनू और बाइक सवार बनबसा फागपुर निवासी प्रेम प्रकाश घायल हो गए। जानकी बाल-बाल बच गई। घायलों को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेनू को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

इस दौरान बाइक चालक अस्पताल से भाग निकला। मंगलवार को पुलिस ने विमला देवी शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मौत की सूचना के बाद मुंबई में एक निजी कंपनी में काम करने वाले विमला के पति घर के लिए रवाना हो गया है। उनकी कोई संतान नहीं है।

Ad_RCHMCT