प्रेम प्रसंग के चलते युवती के अपहरण का आरोप, मचा हड़कंप, आरोपी पुलिस हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। यहां एक युवक पर युवती के अपहरण का आरोप लगा है। इस सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया में सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं; हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में ₹9.93 करोड़ के नव निर्मित डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत ग्राम बेलडा का है। घटना की बाबत थानेदार बारू सिंह चौहान ने बताया कि सोनू निवासी केल्लनपुर पर ग्राम बेलडा निवासी दूसरे समुदाय की युवती के अपहरण का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

उक्त युवती का काफी अरसे से उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के परिजनों ने गत देर रात युवती के अपहरण की तहरीर कोतवाली सिविल लाईंस पुलिस को दी। पुलिस द्वारा इस बाबत उस से पूछताछ की जा रही है।

Ad_RCHMCT