दुःखद- टक्कर के बाद दूध वाहन के उड़े परखच्चे, एक की मौत, दो घायल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी–रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-109) पर शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित पुराने पुलिस चेक पोस्ट के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक प्राइवेट कंपनी का दूध वाहन सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में आगे चल रहे 18 टायर वाले ट्रक से भिड़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूध वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोग बुरी तरह से फंस गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026 का भव्य शुभारम्भ कर क्षेत्र के लिए विकास योजनाओं की सौगात दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दो घायलों को किसी तरह वाहन से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने विजेताओं को सम्मानित कर उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

वहीं, एक युवक वाहन में करीब आधे घंटे तक फंसा रहा। समय पर बाहर न निकाले जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के चलते बरेली रोड पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया।

यह भी पढ़ें 👉  द्वाराहाट पुलिस का बड़ा एक्शन: नाबालिग उड़ा रहा था बिना नंबर की बाइक, ₹31,500 का चालान और वाहन सीज

मौके पर पहुंची महिला उपनिरीक्षक अंजू यादव ने बताया कि घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर यातायात को सुचारू किया गया। मृतक और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Ad_RCHMCT