उत्तराखंडः धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड धामी मंत्रिमंडल की बैठक रविवार को अहम निर्णय लिए गए। यह बैठक गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र से पहले सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल पांच प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिन्हें कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है।

कैबिनेट ने विवाह पंजीकरण शुल्क में छूट की समय सीमा को छह महीने तक बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी। यह निर्णय पूर्व में भी लिया जा चुका था, लेकिन अब इसे कैबिनेट की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद विधिवत लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में जाईका परियोजना की बैठक में प्रदेश के लिए समग्र बागवानी योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

सरकार ने मदरसा बोर्ड की तर्ज पर अब अल्पसंख्यक शिक्षा कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय लिया है। यह बोर्ड मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ सिख, जैन और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के शैक्षणिक संस्थानों के संचालन और निगरानी के लिए रेगुलेटरी संस्था के रूप में काम करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंधन समिति की दूसरी बैठक में एएनपीआर आधारित एकीकृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत रजिस्ट्रेशन से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा सत्र में इस विषय पर विधेयक लाया जाएगा, जिससे राज्य में UCC को कानूनी रूप देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ उत्तराखंड में छिड़ेगा संयुक्त जन जागरण अभियान: डी.के. जोशी संयोजक और ताराचंद घिल्डियाल बने सह-संयोजक

भारी बारिश की आशंका के चलते यह कयास लगाए जा रहे थे कि विधानसभा सत्र को देहरादून में आयोजित किया जा सकता है। हालांकि सरकार ने इन अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि सत्र तय कार्यक्रम के अनुसार गैरसैंण में ही आयोजित होगा।

Ad_RCHMCT