आखिर किसने दी शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को सिर काटने की धमकी,पढ़े खबर

ख़बर शेयर करें -

राज्य के धर्मनगरी हरिद्वार से अब तक की बड़ी खबरें सामने आ रही है,बता दे कि इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने और हरिद्वार में हुई धर्म संसद में अमर्यादित भाषण के बाद चर्चाओं में आए शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को डी कंपनी ने सिर काटने की धमकी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम

दुबई के नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आप को दाऊद इब्राहिम का गुर्गा और इब्राहिम कासकर का भाई बताया।आ

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने दो दिन के अंदर उनका सिर काटने की धमकी देते हुए जान की सलामती के लिए 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है।

जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने के बाद भगवा कपड़े पहनकर और माथे पर तिलक लगाकर अपने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे। इसके बाद से उन्हें धमकी मिलने का सिलसिला शुरू हुआ है।

Ad_RCHMCT