बागेश्वर हादसा अपडेट-कपकोट में 04 लड़के डूबे,चौथे का भी शव एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर हादसा अपडेट-कपकोट में 04 लड़के डूबे,चौथे का भी शव एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।।

बागेश्वर- कपकोट में 04 लड़के डूबे, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।।

सोमवार को एसडीआरएफ टीम को तहसीलदार कपकोट द्वारा अवगत कराया गया कि गोगिना के पास गदेरे में स्नान के दौरान 04 बच्चे बह गए हैं।

जिसमे से 03 बच्चों के शव स्थानीय लोगों द्वारा बरामद कर लिए है व एक एक बच्चा लापता है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कपकोट से HC UT राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गहन सर्चिंग के उपरांत लापता बच्चे का कोई सुराग नही मिल पाया।

उक्त तीन किशोर हल्द्वानी तथा 01 किशोर बिंदुखत्ता से गांव अपने रिश्तेदारों के घर आए हुए थे। सोमवार की सुबह वह अपने घर से नाश्ता कर गोगीना के पास बर्थी गधेरे में स्नान के लिए चले गए। पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण उक्त चारो किशोर पानी के तेज बहाव के साथ बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

आज दिनांक 14 जून 2022 को एसडीआरएफ टीम द्वारा प्रातः पुनः सर्चिंग की गई, गहन सर्चिंग के दौरान उक्त बच्चे का शव को गदेरे से बरामद किया गया व उसके उपरांत उक्त शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

मृतकों का विवरण :-

  1. विक्रम सिंह s/o नारायण सिंह उम्र 15 वर्ष
  2. अभिषेक s /o त्रिलोक सिंह उम्र 17 वर्ष
  3. सुरेंद्र ताकुली s /o दुर्गा सिंह उम्र 16 वर्ष
  4. अजय रौतेला s /o नारायण सिंह उम्र 18 वर्ष
Ad_RCHMCT