साफ आसमान के बाद फिर बारिश की आहट: जानिए कौन से जिलों में होगी बारिश

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है और अब मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 नवंबर को गढ़वाल मंडल के तीन और कुमाऊं मंडल के दो जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

मौसम विभाग ने बताया कि 3 नवंबर को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और कहीं भी बारिश नहीं होगी।

4 नवंबर को गढ़वाल मंडल के सीमांत जिले — उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग — में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इन इलाकों में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने की संभावना भी है। वहीं, कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और सीमांत पिथौरागढ़ जिलों में भी बादल बरस सकते हैं। राज्य के बाकी आठ जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ओलंपिक-2036 के लिए मिशन मोड में उत्तराखंड: 150 युवा प्रतिभाओं को मिलेगा वैज्ञानिक प्रशिक्षण; मुख्य सचिव ने दिए रोडमैप तैयार करने के निर्देश

मौसम विभाग ने कहा कि 5 नवंबर को भी यही मौसम का पैटर्न रहने की संभावना है। इसके बाद 6 से 8 नवंबर तक पूरे उत्तराखंड में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।

Ad_RCHMCT