शादी समारोह में आई महिला का महंगा मोबाइल फोन गुम होने पर कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा चंद घंटों में ही मोबाइल फोन रिकवर कर महिला को किया सुपुर्द।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

शादी समारोह में आई महिला का 80,000/- रू कीमत का मोबाइल फोन गुम होने की डायल 112 की सूचना पर कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा चंद घंटों में ही मोबाइल फोन रिकवर कर महिला को किया सुपुर्द।

शनिवार को कॉलर नगमा पत्नी चरती निवासी प्रकाश सिटी काशीपुर हाल निवासी गुल्लरघट्टी रामनगर जो शादी समारोह में सम्मिलित होने कार्बेट मोटल होटल तेलीपूरा रोड रामनगर आयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

उनके द्वारा डायल 112 में सूचना दी गई कि मैं शादी समारोह में सम्मिलित होने कार्बेट मॉटल होटल तेलीपूरा रोड रामनगर आयी थी जहां मेरा पर्स गुम हो गया है जिसमें मेरा फ़ोन सैमसंग गैलेक्सी एस 22 जिसका मूल्य 80,000 ₹ है व अन्य क़ीमती सामान भी मौजूद हैं,जो गुम हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी का निधन: हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे सीएम धामी, पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

सूचना पर थाना रामनगर से डायल 112 में नियुक्त कांस्टेबल संजय दोसाद व कांस्टेबल अनिल चौधरी तत्काल मौक़े पर गए होटल की समस्त CCTV कैमरे चैक किये गये।

व लगभग एक घंटे के अंतराल में कड़ी मेहनत के बाद पर्स जिसमें फ़ोन व अन्य क़ीमती सामान बरामद कर कॉलर नगमा को थाना रामनगर बुलाकर प्रदान किया गया। जिस पर नगमा द्वारा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की भूरी भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद प्रेषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन: 100% 'हर घर जल' का लक्ष्य समय पर करें पूरा; सीएम धामी ने नियमित पानी और योजनाओं के रख-रखाव के दिए कड़े निर्देश

पुलिस टीम मे कांस्टेबल संजय दोसाद,कांस्टेबल अनिल चौधरी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT