सड़क हादसे में कांवड़ियों की मौत के बाद शासन ने उठाया कदम, इन आईपीएस अधिकारियों के ऊपर की यह कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

यूपी सरकार ने आज को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के दो अधिकारियों का तबादला करते हुए हाथरस में नये पुलिस अधीक्षक की तैनाती की है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में छह कांवड़ियों की मौत के बाद यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें 👉  बकरीद पर नैनीताल पुलिस 'हाई अलर्ट' पर: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दिए सख्त निर्देश, ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे पर नजर!

अपर पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) राजा श्रीवास्तव द्वारा रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पीएसी मिर्जापुर में सेनानायक पद पर तैनात देवेश कुमार पांडेय को हाथरस के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। हाथरस के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य को मिर्जापुर पीएसी के सेनानायक पद पर नियुक्त गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने विजेताओं को सम्मानित कर उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राजीव कृष्ण ने शनिवार को बताया कि मध्य प्रदेश में ग्वालियर के कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से जल लेकर वापस जा रहा था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार-शनिवार की रात करीब सवा दो बजे सादाबाद थाना क्षेत्र में डंपर ने कांवड़ियों को कुचल दिया, जिसमें सात कांवड़िए घायल हो गए। उन्होंने बताया कि छह कांवड़ियों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

Ad_RCHMCT