यहां युवाओं ने भू कानून को लेकर फिर भरी हुंकार

ख़बर शेयर करें -

राज्य में लंबे समय से चली आ रही भू कानून की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है, विधानसभा चुनाव के समय राज्य में अहम मुद्दा बना भू कानून की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासन दिया था, जिसके लिए राज्य में भू कानून के लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है,

वहीं एक बार फिर यूवाओं ने कानून भू अध्यादेश 2018 को तत्काल रद्द करने और हिमांचल की तर्ज़ पर उत्तराखंड में भी अपना सशक्त भू क़ानून लागू करने के लिए वन्दे मातरम् ग्रुप और भू कानून सयुक्त संघर्ष मोर्चा उत्तराखंड द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रदेश भर के सैकड़ों युवा शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

इस दौरान युवाओं ने आपस में चर्चा की, किस तरह उत्तराखंड सरकार पर दबाव बनाया जा सकता है। साथ ही युवाओं ने कहा की यह राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप नहीं बन, इस दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलन पर भी चर्चा हुई और इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों को याद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सरस मेले की धूम: स्थानीय उत्पादों और महिला सशक्तिकरण को मिला बड़ा मंच!

इस दौरान वंदे मातरम ग्रुप के संस्थापक शैलेन्द्र सिंह दानू ने कहा कि भू क़ानून चुनाव के समय ज़ोर शोर से उठा, जिससे सरकार बैकफुट पर आ गयी थी, लेकिन अब तक युवाओं की इस माँग को अनसुना रखा गया है। इसलिए आज से पुनः भू क़ानून की माँग को शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश


युवा पहाड़ी कार्तिक उपाध्याय ने कहा यह सिर्फ़ उत्तराखंड के युवाओं की माँग ही नही बल्कि राज्य की संस्कृति, भाषा, बोली संस्कार त्योहार एवं पहाड़वाद को बचाए रखने की ज़रूरत है। इस दौरान विशाल सिंह भोजक, भूपेन्द्र कोरंगा, कमलेश बिष्ट, गणेश सिंह गौड़, पंकज बिष्ट, मन्नू कार्कि, महेंद्र पटवाल, नरेंद्र सनवाल, योगेश बहुगुणा सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT