बिजली विभाग के दफ्तरों में 11 बजे से पहले नहीं चलेगी एयर कंडीशनर।।

ख़बर शेयर करें -

राज्य मे हो रही बिजली की कटौती को देखते हुए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन ने निर्णय लिया राज्य में बिजली विभाग के दफ्तरों में सुबह 11 बजे से पहले कोई भी एसी (एयर कंडीशनर) नहीं चलेगा। जहां बहुत जरूरी होगा, वहां एसी 24 डिग्री तापमान पर ही चला सकेंगे।

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड(यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने सभी कार्यालयाध्यक्षों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट


प्रदेश में लगातार बिजली किल्लत चल रही है। गर्मी के साथ ही बिजली की डिमांड भी बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि किसी भी दफ्तर में सुबह 11 बजे के बाद ही एसी चले।

एसी की सेटिंग 24 डिग्री पर ही रखना सुनिश्चित करें। जब भी कोई अधिकारी, कर्मचारी किसी विभागीय काम से या भोजन के लिए कार्यालय में अनुपस्थित हो तो लाइट, पंखा, एसी, कूलर आदि को बंद करना सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन: 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया विजन; 16 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम

जहां तक संभव हो सके, एक कक्ष में एक से अधिक अधिकारी अपने कार्यों को बैठकर पूरा करें। दफ्तर में लगे हुए कंप्यूटर, प्रिंटर को बिना आवश्यक कार्य दिनभर खुला न रखा जाए।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों को बिजली बचत के प्रति जागरूक रखें।यूपीसीएल ने बिजली संकट के इस वक्त में सभी उपभोक्ताओं से भी अधिक से अधिक बिजली बचाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

यूपीसीएल एमडी की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि घर के गीजर, कंप्यूटर, टीवी आदि को जरूरी होने पर ही चलाएं। पंखा, ट्यूबलाइट, फ्रिज, एसी का बहुत जरूरी होने पर ही उपयोग करें। अपने बच्चों को भी बिजली बचत के प्रति जागरूक करें।

Ad_RCHMCT