सीधे आसमान से पहाड़ों तक! अल्मोड़ा और मुनस्यारी को मिली हेली लिंक की सौगात

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के दुर्गम और पर्यटन स्थलों तक हवाई संपर्क को मज़बूती देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हल्द्वानी–अल्मोड़ा–हल्द्वानी और पिथौरागढ़–मुनस्यारी–पिथौरागढ़ हेली सेवाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। यह सेवा केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान योजना’ के अंतर्गत शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सेवाओं से जहां स्थानीय लोगों का आवागमन सुगम होगा, वहीं पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा और मुनस्यारी जैसे पर्यटन स्थल अब यात्रियों के लिए और अधिक सुलभ हो गए हैं। सड़क मार्ग से जहां इन स्थानों तक पहुंचने में 3 से 6 घंटे लगते थे, वहीं अब हेली सेवा के माध्यम से यह सफर कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: कालागढ़ में वन आरक्षी प्रशिक्षण 2026 का दीक्षान्त समारोह संपन्न, अनिल चंद्र शाह रहे टॉपर

हल्द्वानी–अल्मोड़ा और पिथौरागढ़–मुनस्यारी के बीच हेली सेवा सप्ताह में 7 दिन, दिन में दो बार संचालित की जाएगी। इन सेवाओं का किराया ₹2500 तय किया गया है, और यात्री airheritage.in के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ-बद्रीनाथ पुनर्निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार: मुख्य सचिव ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, कूड़ा प्रबंधन के लिए बनेगा 'एकीकृत प्लान'

राज्य में अब तक 12 हेलीपोर्ट्स पर सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं, जिनमें गौचर, मसूरी, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, नैनीताल, बागेश्वर, पंतनगर आदि प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के 18 हेलीपोर्ट्स को जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। इसके साथ ही जौलीग्रांट और पंतनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने के प्रयास भी जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  BIG BREAKING: उत्तराखंड के रामनगर में सेक्स और नशे की पार्टी पर SOG/AHTU का धावा, 51 गिरफ्तार, ₹10 के नकली नोटों की गड्डियां बरामद!

कार्यक्रम में देहरादून से वरिष्ठ अधिकारी, युकाडा के सचिव और कुमाऊं मंडल से आयुक्त दीपक रावत समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT