यहां अनियंत्रित कैंटर ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर टैंकर ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कार में बैठे जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार के साथ-साथ खाद्य निरीक्षक कैलाश टम्टा सहित दो कर्मचारी बाल बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

जानकारी के अनुसार घटना हल्द्वानी-नैनीताल रोड के जौलीकोट के पास की बताई जा रही है। वहीं कार सवार कैंटर चालक के नशे में होने की बात कह रहे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार अधिकारियों के साथ नैनीताल को जा रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी और घसीटते हुए कुछ दूरी तक वाहन को ले गया। घटना से कार में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई. गनीमत रही की कार खाई की तरफ नहीं गई. वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

घटना में कार सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। घटना में अधिकारियों को मामूली चोटें आई हैं. कार के अंदर जिला खाद्य अधिकारी संजय कुमार, खाद्य सुरक्षा निरीक्षक कैलाश टम्टा सहित अन्य दो अन्य कर्मचारी सवार थे। खाद्य सुरक्षा निरीक्षक कैलाश टम्टा ने बताया कि कैंटर का चालक नशे में था, जिसने गलत साइड से कार को टक्कर मारी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा की तहरीर पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT