अंकिता का आज ही होगा अंतिम संस्कार ,सीएम ने दिया यह आश्वासन

ख़बर शेयर करें -

राज्य के पौड़ी गढ़वाल से अब तक की बड़ी खबर समने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दें कि अंकिता का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा हर एक मांग मान जाने के बाद ही वहां पर एकत्रित हुई भीड़ ने अंकिता के मृत शरीर को पैतृक घाट ले जाने के लिए रास्ता दिया और उनका शव मोर्चरी से उनके पैतृक घाट ले जाआ जा रहा है। सीएम धामी ने लोगों की हर मांग मानने का आश्वासन दिया है इसके बाद लोगों ने अंकिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने दिया।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल सेंटर्स पर सजेगा योग का मंच: उत्तराखंड के सैकड़ों CSC केंद्रों पर कल आयोजित होंगे भव्य योग शिविर; पीएम मोदी के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण


आपको बता दें कि श्रीनगर में मोर्चरी के बाहर सुबह से लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। लोग चाहते थे कि अंकिता के दोषियों को फांसी दी जाए। अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए और इसके साथ ही अंकिता का केस फास्टट्रैक कोर्ट में चले। लोगों ने साफ कर दिया था कि इस बारे में लिखित आश्वासन मिलने तक वो अंकिता का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे।

इसके बाद आनन फानन में एंबुलेंस में रखकर अंकिता के शव को उनके परिवार के पैतृक घाट पर ले जा गया है। हालांकि कई किलोमीटर तक हाईवे जाम है। ऐसे में खासी मशक्कत करनी पड़ी है। लोगों की भारी भीड़ है। अंकिता की अंतिम यात्रा में हर कोई शामिल होना चाहता है। बड़ी संख्या में लोग अंकिता के शव के साथ चल रहें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विकास की राह पर अल्मोड़ा: सीएम धामी ने दन्या को दी ₹4.96 करोड़ के कॉलेज भवन की सौगात; क्षेत्र के लिए की कई बड़ी घोषणाएं

हालांकि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में मुख्यमंत्री को संदेश भेजा गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने देहरादून से आश्वस्त किया कि परिजनों की हर मांग मानी जाएगी। इसके बाद लोग अंकिता के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

यह भी पढ़ें 👉  NEET 2026: परीक्षा में 'ब्लूटूथ' पकड़ने के लिए नैनीताल पुलिस ने निकाला नया तोड़, पढ़ लें ये खबर!

इसके बाद आनन फानन में एंबुलेंस में रखकर अंकिता के शव को उनके परिवार के पैतृक घाट पर ले जा गया है। हालांकि कई किलोमीटर तक हाईवे जाम है। ऐसे में खासी मशक्कत करनी पड़ी है। लोगों की भारी भीड़ है। अंकिता की अंतिम यात्रा में हर कोई शामिल होना चाहता है। बड़ी संख्या में लोग अंकिता के शव के साथ चल रहें हैं।

Ad_RCHMCT