हल्द्वानी- प्राचीन शिव मंदिर कमेटी द्वारा राम जी के विवाह की मेहंदी लगाई

ख़बर शेयर करें -

प्रचीन शिव मन्दिर कमेटी द्वारा आयोजित भगवान श्री राम जी की बारात की पूर्व संध्या पर आज राधा कृष्णा मन्दिर बरेली रोड में राम जी के विवाह की मेहंदी लगाई गई।


कार्यक्रम में शहनाई व पंजाब बैंड के की धुन में सभी जमकर नाचे।

इस दौरान महिलाएँ पंजाबी कुमाउँनी गढ़वाली बंगाली आदि परिधान में शामिल हुई।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने आयोजन समिति की महिलाओं की भेषभूषा संस्कृति कार्यक्रम की जमकर तारीफ की।

कार्यक्रम सयोजक हरिमोहन आरोड़ा ने बताया ने बताया कल राधा कृष्णा मन्दिर 2 बजे भव्य राम बारात निकाली जायेगी जिसमे झांकिया व भगवान राम जी रथ पंजाब बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

संरक्षक रूपेन्द्र नागर मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू ने बताया राधा कृष्णा मन्दिर को अयोध्या पूरी के रूप में भव्य रुप से सजाया गया है। बरात में गणमान्य जनों के साथ हज़ारों की तादाद में राम भक्त बरात में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के विरुद्ध मुखानी पुलिस की कार्यवाही 55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

मेंहदी रस्म में करीब 500 महिलाओं ने हिस्सा लिया मुख्य रूप से विनीत कपूर आरती गुप्ता पूजा आरोड़ा प्रीति आर्या साहू अमित आशवानी शिव कपूर अशोक सिंधी पूरन सागर राम रूप गुप्ता हिमान्शु मिश्रा मुरली मुलानी सन्नी कपूर दीपांशु शर्मा सुनील गुप्ता दिनेश अग्रवाल दीपू आदि थे।

Ad_RCHMCT