दुःखद- देश के लिए कुर्बान हुआ उत्तराखंड का एक और लाल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर है। प्रदेश का लाल लद्दाख सीमा पर शहीद हो गया है। जवान की शहादत की सूचना मिलते ही परिजनों कोहराम मचा हुआ है। 

भारतीय सेना में लेह लद्दाख सीमा पर तैनात उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के सरनौल गांव निवासी श्रवण चौहान का गुरुवार को अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर सेना ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान श्रवण का देहांत हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

श्रवण की मौत की सूचना से उसके गांव सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रवण कुमार चौहान पुत्र शूरवीर चौहान भारतीय सेना की 14वीं बटालियन में लेह लद्दाख सीमा पर तैनात थे। श्रवण का पार्थिव शरीर आज सुबह चंडीगढ़ पहुंचाया गया। चंडीगढ़ से भारतीय सेना एंबुलेंस के जरिए सड़क मार्ग से मृतक जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सरनौल पहुंचाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध गतिविधियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार: काशीपुर में गड्ढा कॉलोनी स्थित जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 12 लोग दबोचे

जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह राणा ने बताया कि श्रवण चौहान पांच भाई बहनों में से चौथे नंबर के थे। इनका एक बड़ा और दूसरा छोटा भाई भी सेना में भर्ती है। उनके माता-पिता गांव में खेतीबाड़ी का कार्य करते है। शहीद श्रवण 2017 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। श्रवण अविवाहित था।

Ad_RCHMCT