रामनगर के कृतिका पांडे और प्रेम चंद्र उप्रेती ने रचा इतिहास,दीजिए बधाई

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीः हाल ही में हल्द्वानी में आयोजित 19वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बालिका संवर्ग में अपने दम पर कृतिका पांडे ने इतिहास रचा। उन्होंने एक ही टूर्नामेंट में फाइटिंग, व्यक्तिगत पूमसे, और टीम पूमसे जैसे तीनों खिताब जीतकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

और बालक कैडेट संवर्ग में प्रेम चंद्र उप्रेती ने फाइटिंग, व्यक्तिगत पूमसे, जोड़ी पूमसे, टीम पूमसे स्पर्धाओं में 4 स्वर्ण पदक जीते हैं, उन्होंने जिला ताइक्वांडो टूर्नामेंट में बालक संवर्ग में इतिहास रच दिया है

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

कृतिका और प्रेम चंद्र ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और कोच तरुण भट्ट को दिया है। उन्होंने अपने संघर्ष, प्रयास और उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मनोबल बढ़ाया है। कृतिका का मनाना हे कि आत्मरक्षा समय की मांग है और लड़कियों को आत्मरक्षा सीखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

कानिया ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता घुघत्याल और सुरेश घुघत्याल सहित कई गणमान्य लोगों ने बच्चों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

Ad_RCHMCT