बागेश्वर-34.30 लाख की धनराशि से नवनिर्मित औषधि भण्डार का जिलाधिकारी विनीत कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन।।

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर- 34.30 लाख की धनराशि से नवनिर्मित औषधि भण्डार का जिलाधिकारी विनीत कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन।।

बागेश्वर 03 जुलाई

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने सीएमओ कार्यालय में जिला योजना से 34.30 लाख की धनराशि से नवनिर्मित औषधि भण्डार का फीता काटकर उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

कोविड दौरान ऑक्सीजन सिलेण्डर, दवायें, वैक्सीन आदि सामग्री रखने में परेशानी हुई थी जिसे देखते हुए जिलाधिकारी विनीत कुमार ने औषधि भण्डार निर्माण हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को 34.30 लाख की धनराशि जिला योजना से अवमुक्त की।

औषधि भण्डार कक्ष का निर्माण ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा किया गया, जिसका रविवार को जिलाधिकारी द्वारा उद्घाटन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुनीता टम्टा ने कहा कि औषधि भण्डार कक्ष न होने से ऑक्सीजन सिलेण्डर तथा दवायें रखने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब औषधि भण्डार निर्माण से दवायें व अन्य सामग्री रखने में सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुनीता टम्टा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 हरीश पोखरिया, डॉ0 एन0एस0 टोलिया, तहसीलदार दीपिका आर्या सहित चिकित्सा स्टाफ मौजूद था।

Ad_RCHMCT