UTTARAKHAND-मौसम को लेकर आया नया अपडेट, 3,4 जूलाई को यलो (YELLOW) तो 5,6,7 को आरेंज (ORANGE) अलर्ट हुआ जारी।।

ख़बर शेयर करें -

UTTARAKHAND-मौसम को लेकर आया नया अपडेट, 3,4 जूलाई को YELLOW तो 5,6,7 को ORANGE अलर्ट हुआ जारी।।

मौसम विभाग ने आज फिर 7 जुलाई तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें 3,4 जुलाई को यलो(YELLOW) अलर्ट तो 5’6’7 जुलाई को आरेंज(ORANGE) अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने रविवार को भारी बारिश के अलर्ट के चलते प्रशासन को खराब मौसम के मद्देनजर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं साथ ही लोगों को नदी नालों से दूर रहने की हिदायत दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

3 जुलाई को देहरादून ,नैनीताल ,चंपावत ,बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक आगामी 4 जुलाई को राज्य के कुछ पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जबकि 5 और 6 जुलाई को आरेंज अलर्ट जारी किया है।जिसमें देहरादून ,टिहरी ,पौड़ी ,नैनीताल ,चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

वही 7 जुलाई को उतराखंड राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर तथा नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

उत्तराखंड राज्य के देहरादून टिहरी पौड़ी तथा चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना बताई गई है।

@ मौसम की जानकारी।।

Ad_RCHMCT