उत्तराखंड की पीड़ा में भागीदार बना बैंक, सीएम ने कहा — हर पीड़ित के साथ हैं हम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा धराली में राहत एवं पुनर्वास के लिए भेजी जा रही आपदा राहत सामग्री को रवाना किया। 

कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा सी.एस.आर के अंतर्गत 10 से 12 दिनों तक के लिए पर्याप्त कच्चा राशन-आटा, चावल, दालें, मसाले, खाद्य तेल-सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ जैसे टूथपेस्ट, नहाने एवं कपड़े धोने का साबुन, आदि सम्मिलित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर तिराहा और देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि: छूटे हुए शहीदों के पैतृक गांवों में लगेंगी प्रतिमाएं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटक महिंद्रा बैंक का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा इस दुख की घड़ी में पूरा राज्य आपदा प्रभावितों के साथ खड़ा है। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ का शुभारंभ: वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वाले 18 लोगों को ₹51-51 हजार देने की घोषणा

इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मेंनाली,  महिंद्रा बैंक के सर्किल हेड श्री शोभित अग्रवाल, एरिया हेड श्री अनुज कपूर, रजत जैन कोटक,  महिंद्रा बैंक के इंप्लीमेंटे पार्टनर सेवा इंटरनेशनल के पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT