​रामनगर में 1-2 जून को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का द्विवार्षिक महाधिवेशन, ‘मिशन उत्तराखंड 2027’ पर बनेगी रणनीति

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का द्विवार्षिक महाधिवेशन 1एवं 2 जून को रामनगर के अग्रवाल सभा भवन में होने जा रहा है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने बताया कि 1 जून को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के अध्यक्षीय भाषण के साथ सम्मेलन का शुभारंभ होगा तथा पूरे दिन पार्टी संगठन, विधानसभा चुनाव,कार्यकारिणी, कार्यक्रमआदि पर चर्चा होगी।2 जून को खुला सत्र आयोजित किया गया है जिसमें क्षेत्रीय पार्टियों, जन संगठनों से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है जो देश एवं प्रदेश की राजनीतिक, सामाजिक ,आर्थिक हालातो पर चर्चा करेंगे तथा मुद्दा आधारित विषयों पर आंदोलन की रणनीति तैयार करने तथा मिशन उत्तराखंड 2027 पर भी संयुक्त रणनीति बनाने की कोशिशहोगी।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में बार-बार घुमाया डॉयल 112 का नंबर, पुलिस पंहुची मौके पर शिकायतकर्ता ही खुद निकला विलेन


1 एवं 2 जून को अग्रवाल सभा भवन में होने जा रहे उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के स्थानीय एवं जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्विवार्षिक महा अधिवेशन की तैयारियां में जुटे हैं। अलग-अलग कमेटी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है । उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव आयोजन समिति के संयोजक प्रभात ध्यानी ने बताया कि सम्मेलन में डेढ़ सौ से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे जो अगले दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। सम्मेलन के लिए अलग-अलग कमेटी या बनाई गई है जो व्यवस्थाओं को अंजाम देंगे। प्रधान महासचिव
प्रभात ध्यानी ने बताया कि आयोजन समिति के सदस्य केंद्रीय महासचिव दिनेश उपाध्याय, सचिव दीवान सिंह खनी, अमीनुर रहमान, लालमणि,मनमोहन अग्रवाल,आसिफ, एस आर टम्टा, सुनील पर्नवाल, अशोक डालकोटि, चिंताराम, गोपाल असनोड़ा तैयारी में जुटे हुए हैं।

Ad_RCHMCT