रामनगर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 6 भट्ठियां ध्वस्त, 15,000 किलो लहन नष्ट, भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर- आबकारी आयुक्त उत्तराखंड देहरादून  के आदेशों के क्रम मे जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल के निर्देशन में रामनगर के मालधन के तुमडिया में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध  मालधन के तुमडिया डैम में प्रातः दबिश दी गई दबिश के दौरान मौके पर अलग अलग जगहों पर चलती 06 भट्ठियां मिली।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

टीम ने मौके पर शराब खाम बनाने वाले सभी समस्त उपकरण को टीम ने मौके पर ही नष्ट किया और मौके पर लगभग 15000 kg लहन नष्ट किया  और वहीं पर मौके पर रबड़ ट्यूब में लगभग 250 लीटर कच्ची शराब बरामद कर उक्त शराब तस्करों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 मे अज्ञात अभियोग पंजीकृत किए जा रहे

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

और उक्त शराब माफियों को चिन्हित कर विधिसम्मत राजस्व टीम से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।

मौके पर टीम में  सहायक आबकारी आयुक्त श्री हरीश जोशी, आबकारी निरीक्षक श्री धीरेन्द्र बिष्ट, उमेश पाल, रुचिका काण्डपाल आबकारी निरीक्षक, उप निरीक्षक हीरा बल्लभ भट, संजय कुमार, आनंद दोसाद, महेश लोहनी प्रधान आबकारी सिपाही रमाकांत बावड़ी चन्द्र शेखर काण्डपाल आबकारी सिपाही अलका तथा जगवती अन्य कार्मिक मौजूद हैं।

Ad_RCHMCT