बिग ब्रेकिंग:-यहाँ पुलिस द्वारा किरायदारों के सत्यापन ना करने पर 11 मकान मालिकों का किया 10-10 हज़ार का चालान

ख़बर शेयर करें -

पुलभट्टा पुलिस द्वारा किरायदारों के सत्यापन न करने पर 11 मकान मालिकों का किया 10-10 हज़ार का चालान।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर व पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सितारगंज ओमप्रकाश के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट द्वारा अपनी टीम व एलआईयू किच्छा के साथ मिलकर ग्राम सिरौली कला 4 बीघा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध वस्तु अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की तलाशी हेतु सत्यापन अभियान चलाया गया

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल

इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न करने वाले 11 मकान मालिकों का दस दस हजार रुपए का चालान किया गया। सत्यापन के दौरान ग्राम सिरौली कला सद्दाम गोटिया क्षेत्र में एक मदरसा बिना अनुमति के चलता पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के बाद युद्धस्तर पर दुरुस्त होंगी प्रदेशभर की सड़कें: कैबिनेट बैठक में बनी ठोस कार्ययोजना; समय से टेंडर पूरे करने के निर्देश

मदरसे में करीब 194 बच्चे थे जिनके लिए कोई बाथरूम आदि की सुविधा की नहीं थी तथा तथा मदरसे में पढ़ाने वाले शिक्षकों का भी कोई सत्यापन नहीं किया गया था। मदरसे का प्रधानाध्यापक मुमताज नवी पुत्र सलामत हुसैन था जो मौके पर मदरसे के कोई भी वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

जिस कारण उक्त भवन के स्वामी मो. जिलानी का मौके पर ही दस हजार रुपए का पुलिस एक्ट का कोर्ट का चालान किया गया उक्त संदर्भ में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय के माध्यम से जिलाधिकारी उधम सिंह नगर महोदय को अलग से एक रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

Ad_RCHMCT