बिग ब्रेकिंग-नशे का शौक पूरा करने लिये की गई थी ई-रिक्शा चालक की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार अपराध तथा अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी।

ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा थाना दिनेशपुर क्षेत्र में हुए हत्या के मामले का 24 घंटे के अंदर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

नशे का शौक पूरा करने लिये की गई थी ई-रिक्शा चालक की हत्या।

शुक्रवार को वादी मुकदमा गुरमीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम अमरपुर थाना रुद्रपुर जिला ऊधमसिंहनगर ने थाना दिनेशपुर में अपने पिता जगदीश सिंह की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लूट किये जाने के इरादे से हत्या किये जाने के सम्बन्ध में मुकदमा एफआईआर संख्या 221/2024 धारा 103(1)/309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु आदेशित किया गया।  पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी पन्तनगर के कुशल नेतृत्व में सुरागरसी पतारसी, सीसीटीवी फुटेज आदि से घटना में अभियुक्त राहुल विश्वास उर्फ फलान पुत्र अजीत विश्वास का संलिप्त होना प्रकाश में आया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

आज दिनांक 21.09.2024 को थानाध्यक्ष दिनेशपुर मय टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर अभियुक्त राहुल विश्वास उर्फ फलान पुत्र अजीत विश्वास निवासी वार्ड नं0 03 थाना दिनेशपुर जिला उधमसिंहनगर को  आनन्दखेडा से मोहनपुर जाने वाली सडक के किनारे मय घटना में प्रयुक्त मो०सा० व मृतक से लूटा गया मोबाईल नोकिया 1299 रंग काला मय मृतक की सिम को बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा नशे के शौक को पूरा करने के लिये तथा लालच में ई-रिक्शा चालक को अकेला व कमजोर पाकर लूटने के इरादे से चोट मारकर हत्या करना बताया। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा कल दिनांक 20.09.2024 को गदरपुर में भी एक घटना कारित किया जाना बताया गया है जिस सम्बन्ध में थाना गदरपुर को जानकारी उपलब्ध करायी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

अभियुक्त के विरुद्ध उक्त मामले के अतिरिक्त अन्य अभियोग भी पंजीकृत है। अभियोग मे बरामदगी की धारा 317(2) बीएनएस की बढोतरी करते हुये अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त – राहुल विश्वास उर्फ फलान पुत्र अजीत विश्वास निवासी वार्ड नं0 03 थाना दिनेशपुर जिला उधमसिंहनगर
बरामद माल- घटना मे प्रयुक्त एक अदद मो0सा0 स्पलेंडर, मृतक से लूटा गया एक अदद मोबाईल फोन नोकिया मय सिम

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

पुलिस टीम – नन्दन सिंह रावत थानाध्यक्ष थाना दिनेशपुर, उ0नि0 नवीन सुयाल, उ0नि0 प्रदीप भट्ट, अ0उ0नि0 अनवर अहमद, कानि0 श्याम सुन्दर सिंह, कानि0 गोविन्द आर्या

Ad_RCHMCT