बिग ब्रेकिंग-इस विभाग में इन अधिकारियों के प्रमोशन,पढ़िये पूरा आदेश।।

ख़बर शेयर करें -

बिग ब्रेकिंग-इस विभाग में इन अधिकारियों के प्रमोशन,पढ़िये पूरा आदेश।।

उत्तराखंड राज्य से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश के क्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के 02 अनुवादकों एवं 08 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों को सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

इस सम्बन्ध में जारी आदेश में पदोन्नत कार्मिकों को वर्तमान तैनाती जनपद/कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं। इनके स्थानान्तरण/ अन्यत्र तैनाती के आदेश बाद में निर्गत किये जायेंगे।

जिन कार्मिकों को सूचना अधिकारी/जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है उनमें कु. दीपा रानी गौड़, दिनेश कुमार, गोविन्द सिंह बिष्ट, गिरिजा शंकर जोशी, अजनेश राणा, मनोज कुमार सती, वीरेन्द्र सिंह राणा, ज्योति सुन्दरियाल, अहमद नदीम तथा कु. जानकी देवी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी, के.एस. चौहान, उपनिदेशक नितिन उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां ने भी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

सभी पदोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। विशेष प्रमुख सचिव सूचना, महानिदेशक सूचना के साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों का भी पदोन्नत अधिकारियों ने आभार व्यक्त किया है।

Ad_RCHMCT