बिग ब्रेकिंग-(रामनगर) सुबह-सुबह ग्रामीण को बाघ ने मार डाला,इलाके में दहशत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-विकास खण्ड के सबसे दुरस्थ गाँव चुकुम से दुखद खबर सामने आ रही है। जहाँ सुबह-सुबह शौच के लिए गए ग्रामीण पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई। बाघ के हमले में ग्रामीण की मौत होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बहेड़ी में गोदाम पर छापा, 25 घनमीटर अवैध खैर प्रकाष्ठ बरामद

घटना की सूचना पर वन कर्मियों भी मौके पर पहुंच गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार चुकुम गांव के 60 वर्षीय गोपाल राम ग्रामीण सुबह शौच के लिए जंगल में गए थे। तभी वहां पर एक बाघ ने उसे पर हमला कर दिया। बाघ ग्रामीण को खींचकर जंगल में ले गया जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की और सूचना वन कर्मियों को दी। वन कर्मियों ने मौके पर जाकर घटना स्थल से कुछ दूरी पर जंगल के अंदर बाघ के कब्जे से शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय

रामनगर वन विभाग के कोसी रेंज की कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडे ने बताया मौके पर गस्त को बढ़ा दी गई है। बाघ के हमले में मारे गए ग्रामीण के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Ad_RCHMCT