बिग ब्रेकिंग-ऑपरेशन अजय के अन्तर्गत इज़राइल से उत्तराखंड के दो नागरिक लाये गये,Nainital police ने भी जारी किये नम्बर

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-विदित है कि इजराइल एवं फिलिस्तीन के मध्य युद्व संघर्ष चल रहा है।आज प्रातः 5.50 बजे ऑपरेशन अजय के अन्तर्गत इज़राइल से भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापिस लाया गया।

इसमें उत्तराखंड के दो नागरिक- सुश्री आरती जोशी और श्री आयुष मेहरा- को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया।
उनके सकुशल वापिस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए चले गये और सरकार को धन्यवाद कहा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

इज़राइल से भारत वापिस लाये जा रहे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एयरपोर्ट पर रिसीव कर उत्तराखंड सदन दिल्ली में आने, खाने इत्यादि के बाद उनके गंतव्य स्थान भेजने के लिए राज्य सड़क परिवहन से व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

लगभग 18, 000 भारतीयों के इज़राइल में होने की संभावना है और भारत सरकार ऑपरेशन अजय में उन्हें अपने देश वापिस सुरक्षित ला रही है।

आवश्यक एवं महत्वपूर्ण

विदित है कि इजराइल एवं फिलिस्तीन के मध्य युद्व संघर्ष चल रहा है।

उक्त के दृष्टिगत यदि जनपद नैनीताल से किसी के परिजन इजराइल में निवासरत/ यात्रा में हैं या फँसे हैं उन्हें यदि भारतीय दूतावास की मदद की आवश्यकता हो तो उनके सम्बन्ध में आप निम्न बिन्दुओं पर जानकारी दिये गये नम्बरों पर उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

आपातकालीन नंबर 112
जनपद नैनीताल जनपद कन्ट्रोल रूम के नम्बर- 9411112979 एवं 05942-235847

विवरण
1- नाम-
2- पिता का नाम-
3- पता-
4- ई-मेल-
5- पासपोर्ट न0-
6- मोबाइल नम्बर- (जहॉ रह रहे हों)

Ad_RCHMCT