बिग ब्रेकिंग:-(उत्तराखंड) यहाँ दर्दनाक हादसे में 1 की मौत,1 गंभीर

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी गंगोत्री मार्ग पोकू मन्दिर के पास खाई में गिरे दो व्यक्ति, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

आज रविवार को जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि गंगोत्री मार्ग पोकू मन्दिर के पास दो व्यक्ति खाई में गिर गए है जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में 'श्रावणी मेले' का भव्य आगाज: ₹147 करोड़ के मास्टर प्लान से संवर रहा है धाम; पीएम मोदी के दौरे के बाद पहुंचे रिकॉर्ड 4 लाख श्रद्धालु

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र पंवार के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि गंगोत्री मार्ग पर कुछ लोग रास्ते किनारे पत्थरो से पुश्ता निर्माण का कार्य कर रहे थे जिस दौरान अचानक पुश्ता ढह जाने से 02 व्यक्ति उसकी चपेट में आकर खाई में गिर गये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर्यटन के लिए बनेगा 5 वर्षीय मास्टर प्लान: प्राइवेट इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर; युवाओं को मिलेगा इंटरनेशनल गाइड बनने का मौका

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप द्वारा खाई में गिरे उक्त व्यक्तियों तक पहुँच बनायी जहाँ एक व्यक्ति घायल अवस्था मे था तथा दूसरे व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर घायल व्यक्ति को रोप व स्ट्रेचर की सहायता से खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल पहुँचाया व दूसरे व्यक्ति के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे सीएम धामी: महादेव की पूजा-अर्चना कर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि, मंदिर परिसर में कन्याओं को बांटा प्रसाद

घायल व्यक्ति का नाम :- सुमन थापा उम्र 38 वर्ष
निवासी :- नेपाल

मृतक का विवरण :- दिल बहादुर थापा उम्र 46 वर्ष
निवासी :- नेपाल

Ad_RCHMCT