बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) यहाँ बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई मे गिरी,33 यात्री थे सवार,राहत एवं बचाव कार्य जारी,Video

ख़बर शेयर करें -

जनपद उत्तरकाशी- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बस हादसा, SDRF कर रही राहत एवं बचाव कार्य।

आज दिनाँक 20 अगस्त 2023 को SDRF को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक बस (UK 07 PA 8585) जिसमें गुजरात के यात्री सवार थे, के लगभग 50 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

उक्त सूचना पर मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर जगदम्बा प्रसाद के नेतृत्व SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त बस में सवार कुल 33 लोगों में से 27 लोगों को निकालकर उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों के निर्माण में महापौर दीपक बाली ने जड़ा शतक: 3.09 करोड़ की लागत से बनने वाली 21 सड़कों का किया शिलान्यास

SDRF टीम मौके पर मौजूद है व राहत एवं बचाव कार्य लगातार गतिमान है।

Ad_RCHMCT