बिग ब्रेकिंग:-रामनगर मे युवक की गोली मारकर हत्या,मची सनसनी,परिजनों का हंगामा

ख़बर शेयर करें -

Crime news

रामनगर:-विकास खण्ड के ग्राम चोरपानी रोड़ पर पुलिस को युवक का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय अरविंद उर्फ पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल निवासी लूटाबढ़ के रूप में की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक पहुंची सरकार, विकास को नई रफ्तार: भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक

रामनगर विकास खण्ड में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव पुलिस को सुबह सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पंचकूला में नमो क्रिकेट लीग में बल्ला थामकर उतरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

जानकारी के अनुसार, पुलिस को चोरपानी रोड पर युवक का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त 27 वर्षीय अरविंद उर्फ पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल निवासी लूटाबढ़ के रूप में हुई। पुलिस शव को रामनगर का अस्पताल लेकर पहुंची, जहां युवक के परिजनों ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

Ad_RCHMCT