रामनगर:-(बिग ब्रेकिंग) घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर युवा महाजनाक्रोश रैली 24 को

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी के बाद लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड की सीबीआई जांच की मांग के लिए 24 जनवरी को रामनगर में हल्ला बोल जनाक्रोश रैली का आयोजन किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए विकास खंड परिसर में पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि छः माह पूर्व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली के बाद भी अब लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

पटवारी परीक्षा भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से प्रदेश के युवाओं में भारी निराशा का माहौल है। जिस प्रकार से आयोग के बड़े अधिकारी ने खुद ही परीक्षा का पेपर लीक किया है उससे साफ है कि इस मामले में सरकार में बैठे लोगों का उसे वदरहस्त प्राप्त है।

इसीलिए सभी नियमों को ताक पर रखकर वह आयोग के अति सुरक्षा वाले गोपनीय कक्ष में खुलेआम मोबाइल ले जाने में सफल रहा। नेगी ने कहा कि इससे पूर्व की भर्ती परीक्षाओं के घपले के दोषियों पर यदि उसी समय प्रभावी कार्यवाही हो जाती तो आज किसी अधिकारी की इतनी हिम्मत नहीं होती कि वह पेपर लीक कांड को अंजाम दे सके।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड में जिस प्रकार से भर्ती परीक्षाओं में धांधली हो रही है, उससे युवाओं का भरोसा इस सरकार पर नहीं रहा है। सभी भर्ती परीक्षाओं के असली गुनाहगारों को कड़ी सजा दिलाए जाने के लिए के लिए इस मामले की सीबीआई जांच आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

इसलिए कुमाउं भर के युवा रामनगर में 24 जनवरी को सीबीआई जांच की मांग को लेकर हल्ला बोल जनाक्रोश रैली का आयोजन कर इस गूंगी बहरी सरकार को जगाने का काम करेंगे। पत्रकार वार्ता में महावीर रावत, राहुल डंगवाल आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT